रायपुर. राजधानी रायपुर के बाद दूसरे अन्य जिलों में भी कोरोना संक्रमितों के मिलने की रफ्तार तेज हो गई है। रायपुर में कोरोना संक्रमित मरने वालों की संख्या 150 पहुंच गई है। 29 मई को पहली मौत हुई थी। मंगलवार को आर्ई के मुताबिक प्रदेश में 1884 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 24 घंटे में रायपुर में 666 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं मंगलवार को 10 संक्रमितों की मौत हुई है। 578 डिस्चार्ज हुए हैं। धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है। 15333 का प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों व कोविड सेंटरों में इलाज चल रहा है। रायपुर के बाद दुर्ग में 245, राजनांदगांव में 149, बिलासपुर में 104 और रायगढ़ में 103 मरीज मिले हैं। रायपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 12000 हो गई है, जिसमें 6500 एक्टिव है।
मंगलवार को इनकी हुई मौत
रायपुर- खलेपारा निवासी 38 वर्षीय पुरुष, काशीराम नगर निवासी 58 वर्षीय महिला, संजय नगर टिकरापारा निवासी 65 वर्षीय पुरुष। बिलासपुर-तोरवा जलाराम मंदिर के पास निवासी 68 वर्षीय महिला, व्यापार बिहार निवासी 65 वर्षीय महिला। सुकमा- तिगांव निवासी 43 वर्षीय पुरुष। दुर्ग- साई विला कुम्हारी निवासी 38 वर्षीय पुरुष। बलरामपुर- त्रिशुली निवासी 70 वर्षीय पुरुष। जांजगीर-चांपा- हथनेरवा वार्ड नं.14 बम्हनीडीह निवासी 65 वर्षीय पुरुष। जशपुर- कोयला फैक्ट्री गली पत्थलगांव निवासी 58 वर्षीय पुरुष।